महान काम क्या है?

 दोस्तो, आप सभी जानते है आज कल कोरोना ने अपना ब्यापक रूप ले लिया है और आगे भी इसके जल्दी में ठीक होने के आसार नजर नही आ रहे है। अभी कुछ समय पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने साफ साफ बोल दिया था कि दिल्ली में एक समय के अंतराल में कोरोना 5 लाख से ज्यादा हो जाएगा, फिर मोटा भाई सामने आए और उन्होंने ऐसे काम करके दिखाए की वो 5 लाख आज तक नही हो पाए।

ये मैने इसलिए बताया है कि जब एक राज्य का राजा खुद अपनी प्रजा के लिए ऐसा बोलें की ये समस्या आगे कितना बड़ा बिकराल रूप लेने वाली है और तभी और उस समस्या पर एक दम से विराम लगे तो सोचने की बात जरूर होनी चाहिए कि उस समस्या पर कितनी अच्छी नीतियों से कार्य किया गया होगा जिससे ये समस्या कुछ कम हो सकी।

इससे अगर महान कार्य की संज्ञा न दे तो क्या दे?


दोस्तो अभी एक और समाचार चल रहा है सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का विश्लेषण। सारा मीडिया प्रीतिदिन नए रूप में दिखा रहा है, क्योकि ये मुम्बई से जुड़ा मामला है इसलिए बॉलीबुड का कोई भी प्रतिनिधि इस पर अपनी प्रितिक्रिया नही दे रहा है सिवाय कंगना रोनत के, वो खुल कर बिना किसी डर के अपनी बात रख रही है, मित्रो आप समझ गए होंगे कि मुंबई में इतने बड़े बड़े कलाकार है और सभी की बहुत बड़े बड़े लोगो से संबंध है और स्वयं में शक्तिशाली है उसके बाद भी कुछ नही बोल पा रहे क्योकि वो जानते है शिवसेना की शक्ति को, पर यहाँ पर भी मोटा भाई का अप्रत्यक्ष रूप से कंगना को साथ है। तभी कंगना ने तालाब में मगरमच्छ से ब्यक्तिगत बेर लिया है।

अब आप समझ सकते हो कि एक आम आदमी जो चाय की दुकान पर चुस्कियां लेते हुए सिर्फ ये बोल सकता है कि अमित शाह या नरेंद्र मोदी कुछ नही कर सकते है। दोस्तो ये तो बहुत छोटी छोटी बाते है कि मोटा भाई क्या कर रहे है और कैसे कर रहे है।


अब सोचिये की कश्मीर से 370 हटाना कितना बड़ा काम होगा, तीन तलाक को समाप्त करना कितना बड़ा काम होगा, 500 बर्ष बाद भगवान राम का मंदिर बनवाना कितना बड़ा काम होगा।

क्या ये सब आप और हम कर सकते थे ? विचार जरूर करना कि काम कैसे बड़ा और महान होता है।

अगली पोस्ट में कुछ और विचार के साथ जल्दी मिलेंगे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाटुकारिता का रस !!

The ecstasy of flattery